{"_id":"6a0ac8b1e91bb5f7ac09a77e","slug":"severe-heat-wave-grips-punjab-and-chandigarh-mercury-crosses-43-c-heat-wave-alert-in-several-districts-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब-चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 43°C पार पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब-चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 43°C पार पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 18 May 2026 01:37 PM IST
Link Copied
पंजाब और चंडीगढ़ भीषण गर्मी की चपेट में हैं। पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। माैसम विभाग ने सोमवार के लिए पंजाब के पांच जिलों में कुछ जगहों पर हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा व मानसा जिले शामिल हैं। मंगलवार को 10 जिलों फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर में हीट वेव का अलर्ट है। बुधवार से हीट वेव पूरे पंजाब को अपनी चपेट में ले लेगी। रविवार को पंजाब के तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। पंजाब में 43.1 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 12.9 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।