सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   demand for Fortuner took woman's life

Noida News: स्कॉर्पियो व एक करोड़ से भी नहीं भरा लालच, फॉर्च्यूनर की मांग ने ली महिला की जान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
demand for Fortuner took woman's life
विज्ञापन
फोटो

-जलपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति-ससुरा गिरफ्तार
- डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, कई महीनों से ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित
- पुलिस ने बताया कि मानसिक प्रताड़ना के कारण तीसरी मंजिल से विवाहिता ने लगाई छलांग

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जलपुरा गांव में दहेज की लालच ने एक बार फिर होनहार बेटी की जिंदगी ले ली। शादी के महज 14 महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव कूड़ी खेड़ा बादलपुर निवासी विवाहिता के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है स्कॉर्पियो गाड़ी और एक करोड़ रुपये दहेज में देने के बाद भी ससुराल वालों का मन नहीं भरा। वे फॉर्च्यूनर कार की मांग करने लगे। इसी को लेकर दीपिका नागर(24) की पिटाई की गई और फिर तीसरी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई।
वहीं, ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने बताया कि मानसिक प्रताड़ना के कारण विवाहिता ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी हुई थी मारपीट
संजय नागर ने बताया कि 11 दिसंबर, 2024 को बेटी की थी। अच्छा दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही रितिक, उसके पिता, मां पूनम, बहन नेहा व तन्नी और चाचा प्रमोद व विनोद फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। कई बार दीपिका की ससुराल पहुंचकर समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन हालात नहीं बदले। रविवार की दोपहर भी उसने फोन पर मारपीट की जानकारी दी थी। इसके बाद वह साले बाबू प्रधान, निवासी एमनाबाद के साथ जलपुरा पहुंचे। उस समय भी ससुराल पक्ष का व्यवहार आक्रमक था।
विज्ञापन
Trending Videos

ससुर ने छत से गिरने की दी जानकारी
उन्होंने बताया कि बेटी की ससुराल से लौटने के बाद रात 11 बजे बाद बेटी के ससुर ने फोन कर बताया कि दीपिका छत से गिर गई है। इसके बाद वे नॉलेज स्थित शारदा अस्पताल पहुंचे, जहां उसका शव पड़ा था। उसके हाथ, पैर, पेट व गले पर चोटों के निशान थे। जगह-जगह पर खून के धब्बे भी थे। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की हत्या कर आत्महत्या का रंग देने की कोशिश की गई है। उन्होंने तेज धार हथियार से भी चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है।
कोट
जलपुरा गांव से छत से कूदने से महिला की मौत की सूचना मिली थी। वहां पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। परिजन की तहरीर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। -शैलेंद्र कुमार सिंह, डीसीपी, सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed