{"_id":"6a0b1a4ffe9d021c8f01b8cb","slug":"235722-crore-will-be-invested-in-gautam-buddha-nagar-and-ghaziabad-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95096-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में होगा 2357.22 करोड़ का निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में होगा 2357.22 करोड़ का निवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- यूपी रेरा ने 8 जिलों में 13 रियल एस्टेट प्रोजेक्टों को दी मंजूरी, बनेंगे 4772 फ्लैट और दुकानें
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपीरेरा) ने 8 जिलों में 13 रियल एस्टेट प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है। इन प्रोजेक्टों में कुल 3,052.73 करोड़ का निवेश होगा। इन प्रोजेक्ट में 4772 फ्लैट और दुकानों का निर्माण होगा। सबसे ज्यादा निवेश गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में होगा। इन दोनों जिले में कुल 2357.22 करोड़ का निवेश का निवेश होगा और 3054 फ्लैट व दुकानें बनेंगी। सबसे अधिक 4 प्रोजेक्ट अकेले गाजियाबाद में शुरू होंगे।
यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि यूपी रेरा की 202वीं बैठक में 13 प्रोजेक्टों को मंजूरी दी गई है। गाजियाबाद के चार प्रोजेक्ट में 1,936.72 करोड़ का निवेश होगा। इन चार में से तीन प्रोजेक्ट कॉमर्शियल और एक आवासीय है। यहां कुल 2,199 फ्लैट व दुकानें बनेंगी। वहीं गौतमबुद्ध नगर में एक कॉमर्शियल प्रोजेक्ट में 420.50 करोड़ की लागत से 855 दुकानें बनेंगी। इसी तरह आगरा के दो आवासीय प्रोजेक्टों में 246.94 करोड़ का निवेश होगा अैार 797 फ्लैटों का निर्माण होगा। लखनऊ में भी 216.14 करोड़ की लागत के दो आवासीय प्रोजेक्टों में 364 फ्लैटों का निर्माण होगा। मथुरा में 10.28 करोड़ की लागत वाली 81 दुकानों के एक कॉमर्शियल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। इसी तरह वाराणसी में 41.12 करोड़ की लागत के एक आवासीय प्रोजेक्ट में 131 फ्लैट, प्रयागराज में 102.69 करोड़ लागत के एक प्रोजेक्ट में 241 फ्लैट, बाराबंकी में 78.34 करोड़ की लागत के एक प्रोजेक्ट में 104 फ्लैटों का निर्माण होगा। यूपी रेरा के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने कहा कि प्राधिकरण की निगरानी के कारण रियल एस्टेट सेक्टर में फिर से निवेश हो रहा है। बिल्डरों को सभी प्रोजेक्टों को समय व नियमों के तहत पूरा करना होगा। ताकि घर खरीदारों को समय से कब्जा मिल सके।
Trending Videos