{"_id":"6a0b18ae7b9c8f278c0aea18","slug":"50-players-from-the-district-will-show-their-strength-in-the-state-karate-championship-noida-news-c-1-noi1095-4296025-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जिले के 50 खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जिले के 50 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इकोविलेज क्लब में हुआ खिलाड़ियों का चयन, नोएडा में 31 मई को होगा आयोजन
मो सफीक खान
नोएडा। उत्तर प्रदेश स्टेट कराटे प्रतियोगिता में इस बार गौतम बुद्ध नगर के 50 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। 31 मई को नोएडा में होने वाली प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन नोएडा स्थित इकोविलेज क्लब में आयोजित ट्रायल के माध्यम से किया गया। चयनित खिलाड़ी कुमिते और काता स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। जिला गौतम बुद्ध नगर के सेक्रेटरी अफजल खान ने बताया कि खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर स्टेट स्तर पर जगह बनाई है।
अंडर-6 आयु वर्ग में तीन-तीन कैटेगरी, सब जूनियर बॉयज और गर्ल्स वर्ग में तीन-तीन कैटेगरी रखी गई हैं। वहीं, यूथ बॉयज और गर्ल्स अंडर-12 और 13 वर्ग में नौ कैटेगरी, कैडेट 14-15 आयु वर्ग में नौ कैटेगरी तथा जूनियर बॉयज और गर्ल्स 16-17 आयु वर्ग में 10 कैटेगरी में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में कुल 40 कैटेगरी में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी शिहान अमित गुप्ता ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में आरवी, अवनी गुलाटी, वृष्णि यादव, हर्षिता, अर्शिया, अद्विका, निश्चला, आराध्य अशोक, ओजस्वी उनियाल, अग्रिम मिश्रा, अनये, अनिका अग्रवाल, ध्रुवी सिंह, हरसी टिक्कू गोयल, अर्णव यादवेंदु, अक्षज द्विवेदी, राघव सारस्वत, आलोक रंजन, लक्षित कुमार, आर्यन मिश्रा, काशवी सिंह, मौलश्री शर्मा, नैतिक मिश्रा, वैष्णवी शर्मा, राघव सिंह, श्रीधर दागा, विवान दूबे, अबीर, अनुष्का शर्मा, अन्वेषा शर्मा, विराज, युवराज, रूबी, भूमि गर्ग, नंदनी शर्मा, मयंक नगर, पुनीत, अथर्व तिवारी, निखिल, नैतिक नगर, केशव भाटी, रोहित कुमार, देवा ठाकुर, जयदेव ठाकुर, अभय ठाकुर, कनीश शर्मा और वाणी पाल शामिल हैं, साथ ही जिले के कपिल नागर का उत्तर प्रदेश के कोच के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
--
इकोविलेज क्लब में आयोजित ट्रायल में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की। हमें उम्मीद है कि 31 मई को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जिले के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। - अफजल खान, सचीव जिला स्पोर्ट्स कराटे संघ

Trending Videos