फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cyber fraud

Noida News: शेयर बाजार निवेश के नाम पर सेवानिवृत्त कर्मी और इंजीनियर से 58 लाख रुपये ठगे

Sun, 02 Aug 2026 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
एप डाउनलोड कराकर पैसे कराए गए निवेश, साइबर पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर सेवानिवृत्त कर्मी और इंजीनियर से 58 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने डब्बा ब्रोकर एप पर मनचाहा मुनाफा दिखाया, लेकिन रकम नहीं निकलने पर पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।



साइबर थाना पुलिस ने बताया कि सेक्टर 137 के भेल सेवानिवृत्त कर्मी अजय को 11 मई को व्हाट्सएप पर शेयर बाजार संबंधी संदेश मिला। श्रेया कुलकर्णी नाम की ठग ने खुद को फिनसोल सिक्योरिटी की इन्वेस्टमेंट प्लानर बताया। उसने फिनसोल सारथी एप डाउनलोड कराकर निवेश शुरू कराया। शुरुआत में पांच हजार रुपये का मुनाफा दिखाकर अजय का विश्वास जीता गया। अजय ने 26 जून तक कई बार में 44 लाख रुपये ट्रांसफर किए। एप पर एक करोड़ रुपये का पोर्टफोलियो दिखा। रकम निकालने के लिए आवेदन करने पर ठगों ने कर के नाम पर और पैसे मांगे। रकम न देने पर ठगों ने अजय से संपर्क तोड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सेक्टर 47 के इंजीनियर वैभव से भी साइबर ठगों ने 14 लाख रुपये की निवेश धोखाधड़ी की। दोनों पीड़ितों ने एनसीआरपी पोर्टल और साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस उपायुक्त साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ितों की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ठगी में शामिल बैंक खातों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed