सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Danger of heat stroke, special room to be prepared in Dadha CHC

Noida News: हीट स्ट्रोक का खतरा, डाढ़ा सीएचसी में तैयार होगा विशेष कक्ष

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Danger of heat stroke, special room to be prepared in Dadha CHC
विज्ञापन
- चिकित्सकों की सलाह- धूप से बचें, अधिक पानी और तरल पदार्थ का करें सेवन
Trending Videos



माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। संभावित हीट स्ट्रोक और लू के मामले में मरीजों को त्वरित उपचार के लिए अस्पतालों ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। चिकित्सक लोगों को धूप से बचने, अधिक से अधिक पानी पीने और तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सकों का कहना है कि अचानक से बढ़ती गर्मी को देखते हुए सीएचसी में हीट स्ट्रोक रूम तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां आवश्यक दवाएं, ठंडा पानी, ओआरएस और अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएंगी। इसके अलावा चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी मरीजों के उपचार के लिए तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि चक्कर, तेज बुखार, सिर दर्द, उल्टी, कमजोरी और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।

----------

जरूरत होने पर ही घर से निकलें

- चिकित्सकों का कहना है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से धूप से बचाकर रखें। यदि बाहर जाना आवश्यक हो तो सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर निकलें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, छाछ, तरबूज, खीरा और नारियल पानी का सेवन करना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। इसके अलावा दिनभर में अधिक मात्रा में पानी पीने की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

- सामान्यत: 15 अप्रैल के बाद हीट स्ट्रोक के मामले आते थे। लेकिन अबकी मार्च में ही भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में सीएचसी में पहले से ही हीट स्ट्रोक रूम तैयार किया जा रहा है।
- डॉ. नारायण किशोर, चिकित्सा अधीक्षक, डाढ़ा सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed