{"_id":"69bc084f454c62fc2402af4c","slug":"the-wait-is-over-pm-modi-will-inaugurate-noida-airport-on-28th-noida-news-c-491-1-gnd1001-5071-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इंतजार खत्म, 28 को पीएम मोदी करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इंतजार खत्म, 28 को पीएम मोदी करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलाधिकारी और यमुना प्राधिकरण के पास कार्यक्रम की तैयारी के लिए शासन से आए आदेश
- डेढ़ लाख लोगों के लिए तैयार हो रहा रैली स्थल
नंबर गेम
1334 हेक्टेयर में हुआ निर्माण (प्रथम चरण में)
3900 मीटर लंबा रनवे तैयार
1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता (सालाना)
2035 तक पूरा होगा चौथा चरण
7.20 करोड़ यात्रियों की सालाना क्षमता सालाना (चौथे चरण के बाद)
6 ठा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा विश्व का (चौथे चरण के बाद)
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। प्रदेश की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना तय हो गया है। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम के कार्यक्रम की अनुमति प्रदेश शासन को भेज दी गई। जिसके बाद शासन की ओर से जिलाधिकारी मेधा रूपम, यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह समेत कमिश्नरेट पुलिस को उद्घाटन समारोह और प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
एयरपोर्ट का प्रथम चरण के तहत 1334 हेक्टेयर में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्रथम चरण में 3900 मीटर लंबा रनवे, यात्री टर्मिनल, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर (एटीसी) व कार्गो हब का निर्माण किया गया है। हवाई अड्डे के उद्घाटन की तिथि 9 दिन बाद फाइनल होने की सूचना पर एयरपोर्ट पर पंडाल बनने शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री की रैली में करीब डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। जिला प्रशासन, यमुना प्राधिकरण और कमिश्नरेट पुलिस कार्यक्रम की तैयारी करने में जुटा है।
नोएडा एयरपोर्ट की उद्घाटन तिथि को लेकर लंबे समय से इंतजार चल रहा था। दिसंबर में भी पंडाल बनने शुरू हुए थे लेकिन बाद में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन (बकास) की ओर से सुरक्षा की हरी झंडी नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम स्थगित हो गया था। बकास की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद छह मार्च को काॅमर्शियल फ्लाइट के लिए डीजीसीए की ओर से एयरोड्रम लाइसेंस मिल गया। प्रदेश शासन ने 28 और 29 मार्च की तिथि तय कर प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम का समय मांगा था। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय से 28 मार्च को उद्घाटन के लिए पीएम के कार्यक्रम की सहमति मिल गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 को हवाई अड्डे का शिलान्यास किया था। स्विस कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल को इस एयरपोर्ट का बनाने का टेंडर मिला था। वर्तमान में टर्मिनल और एक रनवे के साथ एयरपोर्ट की सालाना क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की है। हालांकि वर्ष 2035 तक चौथा चरण पूरा होने पर यह एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का छठा बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। चौथे चरण के बाद 7.20 करोड़ यात्री प्रति वर्ष नोएडा एयरपोर्ट का उपयोग कर सकेंगे।
अप्रैल से 45 शहरों में 65 उड़ाने होंगी शुरू
एयरपोर्ट से अप्रैल के मध्य में व्यावसायिक उड़ानें शुरू होंगी। देश के 45 शहरों में करीब 65 कॉमर्शियल फ्लाइटें शुरू होंगी। शुरुआत में इंडिगो 45 शहरों, अकासा सात शहरों और एयर इंडिया 13 फ्लाइटों का संचालन करेगी। सितंबर में अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होंगी। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन यूरोपीय, पश्चिमी और पूर्वी एशिया और अमेरिकी देशों से बातचीत कर रही है।
ढाई लाख मीट्रिक टन कार्गो की क्षमता
एयरपोर्ट पर ढाई लाख मीट्रिक टन क्षमता का कार्गो भी बनाया गया है। चौथे चरण के बाद इसकी क्षमता बढ़कर 18 लाख मीट्रिक टन हो जाएगी।
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र और विधायक ने किया दौरा
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को नोएडा एयरपोर्ट का दौरा किया। विधायक ने बताया कि एयरपोर्ट इस क्षेत्र में उद्योग, रोजगार और खुशहाली लाएगा।
कोट
नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की तिथि 28 मार्च निर्धारित की गई है। हालांकि, कार्यक्रम की तैयारियां जिला प्रशासन तीन दिन पहले शुरू करा चुका है। - मेधा रुपम, जिलाधिकारी
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पीएम के हाथों उद्घाटन कार्यक्रम की जानकारी मिली है। शासन की ओर से इसकी तैयारी के निर्देश पर अमल किया जा रहा है। -आरके सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण
Trending Videos