सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Leave everything, stand in line... so that you can get a cylinder

Noida News: सारे काम छोड़िए, लाइन में लगिए... ताकि आपको सिलिंडर मिल सके

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Leave everything, stand in line... so that you can get a cylinder
विज्ञापन
फोटो ----
Trending Videos


- नहीं खत्म हो रहा गैस संकट, सुबह 6 बजे से लाइनों में लग रहे लोग
- कोई नौकरी से छुट्टी ले रहा तो कोई बाहर से कर रहा खाने का इंतजाम

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में गैस संकट गहराता जा रहा है। दो वक्त की रोटी के लिए लोगों की जद्दोजहद अब भी जारी है। फिर भी सिलिंडर है कि मिल नहीं रहा। बस कुछ मिल रहा है तो सरकार और प्रशासन से आश्ववासन कि गैस की कोई किल्लत नहीं है।
मंगलवार को भी लोग सुबह छह बजे से सिलिंडर मिलने की आस में घंटों लाइन में लगे रहे। आलम यह रहा कि जब सुबह की ठंडी हवा में सिलिंडर का इंतजार करते-करते दोपहर की गर्मी बढ़ी तो अपने सिलिंडर छोड़कर लोग छांव में बैठ गए और भरे सिलिंडर मिलने की आस में एजेंसियों की गाड़ियों पर एकटक नजर गढ़ाए रहे। सेक्टर-22 स्थित रघुनाथपुर इलाके के निवासियों ने बताया कि बुकिंग कराने पर ओटीपी आने में ही 15 दिन लग गए। बीते दस दिनों घर में गैस नहीं है। खाने का इंतजाम बाहर से कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उनके लिए है, जिनके कनेक्शन ही नहीं हैं। इसके पहले वह एजेंसियों की कालाबाजारी के चंगुल में फंस चुके थे। जिसके कारण उन्होंने लंबे समय तक कनेक्शन ही नहीं लिया। अब वह वैध कनेक्शन के लिए दर दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
रेस्तरां-होटल को राहत, 50 फीसदी मांग होगी पूरी
जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि जिले के रेस्तरां-होटल जैसे अर्ध-आवश्यक सेवाओं को सरकार ने राहत दी है। कुल मांग का 50 फीसदी प्रशासन पूरा करेगा। हालांकि इसके लिए उन्हें एलपीजी की जगह पीएनजी कनेक्शन लेना होगा। जहां उन्हें प्राकृतिक गैस अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि एलपीजी पर निर्भरता कम हो। ऐसे में होटल-रेस्तरां समेत खाद्य पदार्थों को तैयार करने वाले सेवा प्रदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी।
-------------
छह दिनों से इंडक्शन पर खाना बना रहे हैं। काफी प्रयास किया लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। - मुकेश कुमार, सेक्टर-49
एजेंसी ने एक अप्रैल के बाद सिलिंडर बुक करने को कहा है। समझ नहीं आ रहा कि तब तक खाना कैसे बनाएं। - प्रशांत शर्मा, सेक्टर-99
सिलिंडर खत्म हुआ, जब इलेक्ट्रिक इंडक्शन खरीदने गए तो वह भी महंगा मिला, लेकिन मजबूरी में उसी सहारे खाने का इंतजाम हो सका। - सर्वेश, चौड़ा रघुनाथपुर
कई दिन हो गए। घर में सिलिंडर खत्म हो चुका है। इस कारण बाहर से खाने का इंतजाम करना पड़ रहा है। - दक्ष गुप्ता, सेक्टर-22
15 दिन पहले बुकिंग की थी। अब तक गैस नहीं मिली। मैं और पति दोनों जॉब करते हैं, लेकिन आज छुट्टी लेकर यहां लाइन में लगना पड़ रहा है। - दुर्गेश, सेक्टर 31
----
जिले की अर्ध आवश्यक सेवाओं की 50 फीसदी मांग को पूरा किया जाएगा, ताकि उन्हें राहत मिल सके। हालांकि अभी उद्योग जगत के लिए कॉमर्शियल एलपीजी गैस आपूर्ति पर रोक है।
- स्मृति गौतम, जिला आपूर्ति अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed