{"_id":"69c3b4ccdb0163b01f07ac15","slug":"power-went-out-today-at-electricity-billing-office-located-in-noida-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली घर में बिजली गुल: नोएडा में विभाग का आफिस खुद अंधेरे में, कामकाज पूरी तरह रहा ठप; उपभोक्ता घंटों परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली घर में बिजली गुल: नोएडा में विभाग का आफिस खुद अंधेरे में, कामकाज पूरी तरह रहा ठप; उपभोक्ता घंटों परेशान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार
नोएडा सेक्टर-18 स्थित बिजली बिलिंग कार्यालय में आज अचानक बिजली चली गई। करीब डेढ़ घंटे तक बिजली नहीं आने से काम प्रभावित रहा। दर्जनों उपभोक्ता बिल जमा करने और शिकायत दर्ज कराने आए थे।
बिलिंग कार्यालय में छाया अंधेरा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शहर के सेक्टर-18 स्थित बिलिंग से जुड़े अधिशाषी अभियंता कार्यालय में बुधवार दोपहर अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब डेढ़ बजे हुई इस कटौती के चलते कार्यालय में लगे सभी कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद हो गए, जिससे कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया।
Trending Videos
बिजली विभाग के इस कार्यालय में उस समय दर्जनों उपभोक्ता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे हुए थे। अचानक बिजली गुल होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिल जमा कराने, मीटर संबंधी शिकायत दर्ज कराने और अन्य कार्यों के लिए आए लोग घंटों तक इंतजार करते रहे, लेकिन बिजली बहाल न होने के कारण कोई काम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिस विभाग पर पूरे शहर को बिजली उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है, उसी के कार्यालय में इस तरह की व्यवस्था सवाल खड़े करती है। कई लोगों ने बताया कि उन्हें जरूरी काम के चलते बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं और इस तरह की अव्यवस्था से समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।
कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि बिजली कटने के कारण सर्वर और ऑनलाइन सिस्टम पूरी तरह बंद हो गया, जिससे बिलिंग और शिकायत निस्तारण का काम रुक गया। हालांकि, बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यालय से अधिशाषी अभियंता भी नदारद
सेक्टर 18 स्थित बिलिंग कार्यालय में अधिशाषी अभियंता भी नदारद रहें। वहीं अन्य उपभोक्ता बिजली की समस्या लेकर उनका इंतजार करते रहें।