सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   JP Nadda starts 100-day TB campaign in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में टीबी अभियान: नड्डा ने 100 दिवसीय मुहिम की शुरुआत की, एआई से जांच और इलाज पर जोर

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 24 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रेटर नोएडा में जेपी नड्डा ने 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान शुरू किया। एआई आधारित जांच और बढ़े बजट से टीबी नियंत्रण पर जोर दिया गया। सरकार ने इसे जन आंदोलन बनाकर देशभर में मरीजों की पहचान और उपचार का लक्ष्य रखा है।

JP Nadda starts 100-day TB campaign in Greater Noida
ग्रेटर नोएडा में जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में विश्व टीबी दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय गहन टीबी उन्मूलन अभियान की शुरुआत की। इस दौरान टीबी मुक्त भारत एप ‘खुशी’ (ई-निक्षय मित्र) का शुभारंभ किया गया और टीबी फ्री अर्बन वार्ड इनिशिएटिव वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि टीबी से लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। इस अभियान से 24 मंत्रालयों को जोड़ा गया है और यह देश के 1.58 लाख गांवों व वार्डों में एक साथ चलेगा।

Trending Videos


जेपी नड्डा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले टीबी जांच और उपचार के लिए 607 करोड़ रुपये का बजट था, जिसे बढ़ाकर अब 6365 करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मशीनों से जांच और उपचार संभव हो रहा है, जिससे मरीज छह माह में स्वस्थ हो रहे हैं, जबकि पहले इसमें दो वर्ष तक लगते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 100 दिनों के भीतर देशभर में टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। टीबी को समाप्त करने के लिए केवल नारे नहीं, बल्कि ठोस कार्य किए जा रहे हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम सफलता की ओर बढ़ रहा है। स्वदेशी मशीनों से टीबी की पहचान की जा रही है और इसे जन आंदोलन का रूप दिया गया है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 में 347 जिलों को चिन्हित किया गया और 20 करोड़ जांच में 32 लाख टीबी मरीज सामने आए, जिनमें कई बिना लक्षण वाले भी थे।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश भी टीबी उन्मूलन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। 2017 में जहां 241 मशीनें थीं, अब 1004 मशीनों से जांच हो रही है। उन्होंने बताया कि पहले 59 प्रतिशत मरीज ठीक होते थे, जो अब बढ़कर 92 प्रतिशत हो गए हैं। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और 24 मंत्रालयों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस दौरान टीबी विजेताओं और निक्षय मित्रों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed