सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfg

बरेली के ध्यानार्थ::::: हथियार के बल पर मर्सिडीज लूट के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
dfg
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर क्षेत्र में हथियार के बल पर मर्सिडीज कार लूट के मामले में केस दर्ज किया है। बरेली निवासी महेंद्र कुमार ने दी गई शिकायत में बताया कि वह 25 नवंबर 2025 को किसी काम से जिला न्यायालय गौतमबुद्ध नगर सूरजपुर आया था। वह अपनी बहन मिथलेश कुमारी की मर्सिडीज-बेंज कार लेकर आया था। जब वह कलेक्ट्रेट के पीछे खाली जगह में गाड़ी खड़ी कर रहा था। तभी दो अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे। दोनों ने मास्क और हुडी पहन रखी थी। दोनों युवकों ने पहले उससे कन्हैया कुमार नाम के व्यक्ति के बारे में पूछताछ की। महेंद्र के मना करने पर उन्होंने उस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। इसके बाद एक युवक ने तमंचा निकालकर उसे धमकाया और जबरन गाड़ी में बैठा लिया। एक आरोपी आगे की सीट पर और दूसरा पीछे बैठ गया। आरोपियों ने उसे गाड़ी चलाने के लिए मजबूर किया और कुछ दूरी तक ले जाने के बाद सुनसान स्थान पर रोक लिया। वहां आरोपियों ने उससे गाड़ी की चाबी छीन ली और जान से मारने की धमकी देकर उसे नीचे उतार दिया। इसके बाद दोनों आरोपी कार लेकर फरार हो गए। जब कई दिनों तक पुलिस से मदद नहीं मिली तो कोर्ट से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed