सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida remains the most polluted city in NCR

Noida News: एनसीआर का सबसे प्रदूषित शहर रहा ग्रेटर नोएडा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida remains the most polluted city in NCR
विज्ञापन
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। बारिश रुकने के बाद रविवार को ग्रेटर नोएडा की हवा प्रदूषित होने लगी है। रविवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई येलो से ऑरेंज जोन में पहुंच गया है। 240 एक्यूआई के साथ ग्रेनो एनसीआर का सबसे प्रदूषित शहर भी रहा है। देश में तीसरे नंबर पर रहा। नोएडा का एक्यूआई येलो जोन में 142 रहा।
Trending Videos

पिछले सप्ताह 18 से 20 मार्च के बीच लगातार बारिश होने के कारण ग्रेटर नोएडा के वायु प्रदूषण में सुधार हो गया था। लगातार तीन दिन येलो और ग्रीन जोन में रहा था। रविवार को खिली धूप से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 29.3 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 21 मार्च को अधिकतम तापमान 24 डिग्री था। कुछ लोगों ने घरों में एसी भी चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह मौसम सामान्य रहेगा। तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा और नवरात्र खत्म होते ही तेज गर्मी शुरू हो जाएगी। पिछले सप्ताह हुई तीन दिन की बारिश ने मार्च के महीने में लोगों को फरवरी की सर्दी की याद दिला दी थी। ऐसे में लोगों ने घरों में एसी और पंखे बंद कर दिए थे। गर्म कपड़ों से भी नजदीकी बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed