सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11-Year-Old Girl Dies After Being Hit by Tractor-Trolley on Eid in Alivardipur

ग्रेटर नोएडा में खेलते-खेलते आई मौत: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 11 साल की बच्ची को कुचला, ईद पर आई थी मौसी के घर

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 23 Mar 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

अलीवर्दीपुर गांव में ईद मनाने आई 11 वर्षीय अल्फिया गली में खेल रही थी, तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्ची की मौके पर मौत हो गई।

11-Year-Old Girl Dies After Being Hit by Tractor-Trolley on Eid in Alivardipur
11 साल की अल्फिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलीवर्दीपुर गांव में ईद की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं। जब मौसी के घर आई 11 वर्षीय बच्ची की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे हुआ। जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। सूचना पर पहुंची ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची की पहचान अल्फिया पुत्री उमर मोहम्मद (11) के रूप में हुई है। वह ईद का त्योहार मनाने के लिए अपने परिवार के साथ मौसी के घर अलीवर्दीपुर गांव आई थी। घटना के समय अल्फिया घर के बाहर गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी मौरंग से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर उसकी ओर बढ़ी और उसे कुचल दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें हादसे की भयावह तस्वीर साफ नजर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि गली में एक डंपर खड़ा था और उसके पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन लेकर खड़ा था। अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ा और वहां खेल रहे बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में जा गिरी। इस दौरान अल्फिया उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य बच्चा भी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे फंस गया था, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। 

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। ईद जैसे खुशियों के त्योहार पर हुई इस घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed