सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DND to Connect with Chilla Elevated Road; Relief from Traffic Congestion

Noida: डीएनडी से जुड़ेगी चिल्ला एलिवेटेड रोड, दलित प्रेरणा स्थल और 14ए के सामने का जाम होगा दूर

योगेश तिवारी, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 23 Mar 2026 08:57 AM IST
विज्ञापन
सार

चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण 46 प्रतिशत पूरा हो चुका है। दिसंबर-2027 तक एलिवेटेड रोड बनाकर ट्रैफिक के लिए खोलने का लक्ष्य है। 5.96 किमी का है चिल्ला एलिवेटेड रोड 6 लेन का बनाया जा रहा है।  892 करोड़ रुपये परियोजना में निर्माण लागत अनुमानित है। 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी नोएडा और प्रदेश सरकार की है।

DND to Connect with Chilla Elevated Road; Relief from Traffic Congestion
Traffic Jam - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

मयूर विहार फ्लाईओवर से महामाया फ्लाईओवर तक बन रही चिल्ला एलिवेटेड रोड को सेक्टर-16 ए और सेक्टर-16 बी के बीच दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाइवे (डीएनडी) से जोड़ा जाएगा। करीब 5.96 किमी लंबी एलिवेटेड रोड पर दो रैंप बनाए जाएंगे। एक रैंप से ग्रेटर नोएडा की तरफ से आने वाले वाहन महामाया फ्लाईओवर के पास चिल्ला एलिवेटेड रोड पर लूप से चढ़ेंगे और दिल्ली जाने के लिए रैंप से डीएनडी पर उतरेंगे। इससे वाहनों को दलित प्रेरणा स्थल के सामने लगने वाले जाम से जूझना नहीं पड़ेगा।वहीं चिल्ला होकर दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को भी सीधा एलिवेटेड रोड का एक्सेस मिलेगा।

Trending Videos


वहीं दूसरा रैंप दिल्ली से डीएनडी होकर आने वाले वाहनों को चिल्ला एलिवेटेड रोड पर चढ़ाने के लिए बनाया जाएगा। यह वाहन सीधे मयूर विहार फ्लाईओवर के पास उतरेंगे। इससे वाहनों को सेक्टर-15 ए के सामने से लेकर चिल्ला बॉर्डर ट्रैफिक सिग्नल तक लगने वाले जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। चिल्ला एलिवेटेड रोड को डीएनडी से दो रैंप के जरिये जोड़ने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने सेतु निगम के साथ डिटेल डिजाइन सर्वे पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के साथ ही नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक अभी सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल के सामने सड़क संकरी होने की वजह से फंसता है। वहीं सेक्टर-14 ए के सामने से लेकर चिल्ला बॉर्डर ट्रैफिक सिग्नल तक वाहनों की लाइन लगती है।

प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक यह जाम चिल्ला एलिवेटेड रोड से दूर करने की तैयारी के तहत ये दोनों रैंप डीएनडी से बनाए जाएंगे। एक्सप्रेसवे पर बड़ी संख्या में वाहन चालक आते हैं जो डीएनडी होकर दिल्ली जाते हैं। चिल्ला एलिवेटेड का रैंप बनने से इन वाहन चालकों को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल के बीच लगने वाले जाम में नहीं फंसना होगा। ये सीधे डीएनडी पर उतरेंगे। मयूर विहार की तरफ अभी सेक्टर-15 ए, 14 ए के सामने लिंक रोड से जाने वाले वाहन चालकों को भी सीधा एलिवेटेड का विकल्प मिल जाएगा। इससे महामाया से डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर तक लिंक रोड पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा।

इन रैंप से भी चढ़ेगा और उतरेगा चिल्ला एलिवेटेड रोड का ट्रैफिक

  • चिल्ला एलिवेटेड की महामाया फ्लाईओवर की तरफ आने वाली लेन सीधे दिल्ली के मयूर विहार फ्लाईओवर से जुड़ेगी। नोएडा से जाने वाली एलिवेटेड रोड की लेन होटल हॉलीडे-इन व मयूर विहार फ्लाईओवर के बीच में उतरेगी।
  • सेक्टर-15 के सामने से रैंप से दिल्ली के न्यू अशोक नगर, उद्योग मार्ग की तरफ से आने वाले वाहन सीधे महामाया फ्लाईओवर के पास एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे।
  • सेक्टर-16 के सामने रैंप उतरेगा जिस से दिल्ली से चढ़कर मास्टर प्लान रोड-1 से सेक्टर-12-22 की तरफ जाने वाले वाहन गुजरेंगे।
  • सेक्टर-18 डीएलएफ मॉल के आगे रैंप उतरेगा जिस से दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन सेक्टर-18 की ओर और नोएडा एलिवेटेड रोड की ओर जा सकेंगे।
  • आखिर में महामाया फ्लाईओवर के पहले चिल्ला एलिवेटेड रोड का रैंप उतरेगा जिस से वाहन सीधे एक्सप्रेस-वे से ग्रेटर नोएडा की ओर जा सकेंगे।

चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण सुरक्षा व गुणवत्ता मानकों के साथ तेजी से कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे के वाहनों का दबाव चिल्ला एलिवेटेड रोड से कम कराने की योजना तैयार करवाई गई है। - कृष्ण करुणेश, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण।

खास बातें

  • चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण 46 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
  • दिसंबर-2027 तक एलिवेटेड रोड बनाकर ट्रैफिक के लिए खोलने का लक्ष्य।
  • 5.96 किमी का है चिल्ला एलिवेटेड रोड 6 लेन का बनाया जा रहा है।
  • 892 करोड़ रुपये परियोजना में निर्माण लागत अनुमानित है। 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी नोएडा और प्रदेश सरकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed