{"_id":"69b993b9c83c4e73130aa463","slug":"days-passed-cylinders-arrived-but-many-stoves-remained-cold-noida-news-c-1-noi1095-4060285-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिन बीते, सिलिंडर भी पहुंचे लेकिन कई चूल्हे अब भी ठंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिन बीते, सिलिंडर भी पहुंचे लेकिन कई चूल्हे अब भी ठंडे
विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
अब भी कई जगहों पर लंबी कतारों में लोग खड़े, दोपहर तक इंतजार के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सिलिंडर लेने के लिए अब भी कई जगहों पर लंबी कतारों में लोग खड़े हो रहे हैं। कोई नौकरी से छुट्टी लेकर लाइन में लगा है, तो कई भूखा-प्यासा, इस आस में कि घंटे-दो घंटे में सिलिंडर लेकर ही घर वापस जाएगा। मगर सुबह से दोपहर हो गई, कई लोगों को अब भी सिलिंडर नहीं मिला। बस कतार और लंबी होती जा रही है।
सेक्टर-73 स्थित गैस गोदाम, सर्फाबाद, सेक्टर 54 गोदाम, सेक्टर 22, 23 गैस एजेंसी, बहलोलपुर, होशियारपुर और निठारी समेत जहां भी नजर डालिए, सभी सेक्टरों की गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर करीब-करीब एक जैसी तस्वीर ही नजर आएगी। उधर, स्थिति सामान्य होने के प्रशासन के दावे धरातल पर नदारद हैं।प्रशासन का दावा है कि गैस गोदामों और एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बेहद अलग है। सिलिंडर के लिए रोजाना लंबी कतारें लग रहीं हैं। बावजूद सिलिंडर न मिलने से लोग परेशान हो रहे हैं। सेक्टर-23 के रहने वाले रोहिताश सेंगर बताते हैं कि बीते तीन दिनों से वे सिलिंडर के लिए लाइन में लग रहे हैं। वहीं बहलोलपुर के निवासी रवि व्यास ने बताया कि गैस खत्म होने के कारण ढाबे पर भोजन करना पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि बीते दो-तीन दिन से लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ऐसे में नए उपभोक्ताओं के साथ पुराने लोग भी लाइन में जुड़ रहे हैं, जिससे भीड़ और बढ़ती जा रही है। वहीं, कई जगहों पर लोगों की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हो गई। सेक्टर-73 स्थित गोदाम पर सुबह के समय अव्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी दिखी।
Trending Videos