{"_id":"6a2175dfdb665650c408de61","slug":"delivery-boy-who-jumped-into-water-to-save-yuvraj-singh-arrested-along-with-his-brother-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96530-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवराज को बचाने के लिए पानी में उतरने वाला डिलीवरी बॉय भाई संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवराज को बचाने के लिए पानी में उतरने वाला डिलीवरी बॉय भाई संग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- रेस्तरां संचालकों और रेहड़ी वालों से रंगदारी मांगने का आरोप, दोनों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
- 20 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वसूली का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंजीनियर युवराज मेहता को बचाने के लिए ठंडे पानी में उतरने वाले डिलीवरी बॉय गांव गढ़ी समस्तीपुर निवासी मोनिंदर और भाई नरेंद्र को नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर रेस्तरां संचालकों और रेहड़ी वालों से रंगदारी वसूलने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी क्षेत्र में लंबे समय से कारोबारियों पर दबाव बनाकर हर माह हजारों रुपये की वसूली कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई प्राथमिकी दर्ज हैं।
कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सेक्टर-150 क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ रंगदारी की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी क्षेत्र के रेस्तरां संचालकों, रेहड़ी-पटरी वालों और ढकेल वालों को डरा-धमकाकर हर माह 20 से 25 हजार रुपये तक की रंगदारी मांगते थे। आरोप है कि रकम नहीं देने पर कारोबारियों को धमकाया जाता था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मोनिंदर और नरेंद्र के खिलाफ वर्ष 2024 में थाना नॉलेज पार्क में मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2025 में भी दोनों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे पंजीकृत किए गए थे। इसी दौरान उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की गई थी। पुलिस यह पता लगा रही है कि रंगदारी वसूली नेटवर्क में कोई अन्य आरोपी भी शामिल था या नहीं। पुलिस क्षेत्र के व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी संचालकों से भी जानकारी जुटा रही है ताकि अन्य पीड़ितों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos