{"_id":"6a2180e969b877dcc90b94f2","slug":"hindi-medium-candidates-will-get-facilities-grnoida-news-c-1-noi1095-4357920-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को मिलेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- जिला लाइब्रेरी में उपलब्ध हुईं हिंदी की एनसीईआरटी और अन्य पुस्तकें
- हिंदी मीडियम से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को मिली राहत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सिविल सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए राहत की खबर है। जिला लाइब्रेरी में अब अंग्रेजी के साथ हिंदी और उर्दू माध्यम की एनसीईआरटी पुस्तकें भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध करा दी गई हैं। लगातार लाइब्रेरी में बढ़ रहे सदस्यों की संख्या को ध्यान में रखते हुए किताबें बढ़ाई जा रही हैं।
अब तक शहर की अधिकांश निजी लाइब्रेरी में एनसीईआरटी और अन्य संदर्भ पुस्तकें मुख्य रूप से अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध रहती हैं। ऐसे में हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री जुटाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
जिला लाइब्रेरी में हिंदी माध्यम की पुस्तकों की उपलब्धता से विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर आवश्यक अध्ययन सामग्री मिल सकेगी। पुस्तकालय में एनसीईआरटी के अलावा सामान्य अध्ययन, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अन्य विषयों से संबंधित पुस्तकें भी उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
500 रुपये में सदस्यता
लाइब्रेरी की वार्षिक सदस्यता शुल्क मात्र 500 रुपये है। कम शुल्क और बढ़ती सुविधाओं के कारण पिछले कुछ दिनों में लाइब्रेरी के सदस्यों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अभी 259 छात्रों ने सदस्यता ली हुई है। पिछले तीन महीने में सबसे ज्यादा सदस्य बढ़े हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
अभी तक हम किताबें साथ लेकर आते हैं। अब पता चला है कि यहां पर हिंदी में भी किताबें उपलब्ध हैं। -रानी
मैं सिविल सेवा की तैयारी कर रही हूं। हिंदी माध्यम के लिए किताबें मिलने में मुश्किल होती थी। -महिमा तिवारी
अब पता चला है कि लाइब्रेरी में हिंदी में भी प्रर्याप्त संख्या में एनसीईआरटी और अन्य किताबें आ गई हैं। -शिवांगी
लाइब्रेरी में अच्छा माहौल है। तैयारी अच्छी हो रही है। पिछले कुछ दिनों में सुविधाएं भी बढ़ाई गई हैं। -संजय भट