{"_id":"6a2184f9095ccb71ee0a3525","slug":"video-more-than-600-students-were-honored-at-amar-ujala-bhavishya-jyoti-ceremony-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: अमर उजाला के भविष्य ज्योति समारोह में 600 से अधिक छात्रों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: अमर उजाला के भविष्य ज्योति समारोह में 600 से अधिक छात्रों को मिला सम्मान
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:30 PM IST
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने भविष्य ज्योति समारोह का आयोजन किया। जिसमें सीबीएसई, यूपी बोर्ड, सीआईएससीई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया गया। यहां मेधावियों के साथ ओलंपियाड छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। छात्रों ने परिवार और दोस्तों के साथ सेल्फी भी ली। बच्चों का हौंसला बढ़ाने के लिए व्हीलचेयर से भी अभिभावक पहुंचे।
अमर उजाला के भविष्य ज्योति समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी मेधा रुपम, आईआईएमटी समूह के एमडी डॉ मंयक अग्रवाल, डीआईओएस चंद्र शेखर व बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सुबह नौ बजे से छात्रों व अभिभावकों का आना शुरू हो गया था। सुबह 11 बजे से बच्चों को प्रमाण पत्र व पदक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मेधा रुपम ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य को तय करना जरुरी है। कठिन मेहनत और संघर्ष से ही सफलता मिल सकती है। पढ़ाई के साथ खेल को भी दिनचर्या में जरुर शामिल करें। अमर उजाला की इस पहल से कई बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। असफलता से घबराना नहीं है। जनपद के साथ प्रदेश का नाम आपको ही आगे बढ़ाना है। कभी भी कोई परेशानी हो तो जिलाधिकारी कार्यालय आपके लिए हमेशा खुला है। आप कभी भी वहां आ सकते हैं। अमर उजाला की तरफ से डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा डा प्रवीण रंजन सिंह, डायट प्राचार्य अर्चना गुप्ता, बीएसए राहुल पंवार और डीआईओएस चंद्रशेखर ने भी बच्चों को प्रमाण पत्र और पदक पहनाकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रो वाइस चांसलर आईआईएमटी विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा कैंपस डॉ. पंकज कुमार मिश्रा, उप महानिदेशक (अकादमिक) डॉ. हर्षित सिन्हा सहित सभी कॉलेज के डॉयरेक्टर, डीन, एचओडी सहित अनेक छात्र मौजूद रहे।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने छात्रों को बताया कि जब वह दसवीं में पढ़ती थीं तो उन्हें भी अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया था। आज वह यादें ताजा हो गई। उन्होंने कहा कि उस दौरान उन्हें आरसी वर्मा की किताबें भी दी गई थी। जिस मंच से उन्हें सम्मानित होने का मौका मिला था। आज उसी मंच पर खड़े होकर आप लोगों को सम्मानित करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अच्छी यादों को संभाल कर रखिए। सकारात्मक बातें हमें हमेशा प्रेरित करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।