{"_id":"6a2128ac5323ceab080dbdcd","slug":"video-building-will-be-built-for-farmers-farmer-donated-land-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किसानों के लिए बनेगा भवन, एक किसान ने दान की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किसानों के लिए बनेगा भवन, एक किसान ने दान की जमीन
आगरा। दक्षिणी बाईपास रोड किनारे कुठावली ग्राम में किसान भवन का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए एक किसान ने अपनी निजी 200 वर्ग जमीन दान कर दी है। इसकी रजिस्ट्री चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ट्रस्ट के नाम कर दी है।
इसमें जिले के साथ-साथ देशभर से आने वाले किसानों के ठहरने की व्यवस्था होगी। कुठावली निवासी किसान रनवीर सिंह चाहर ने यह भूमि दान की है। उन्होंने बताया कि जिले में किसानों के रुकने के लिए कोई भवन नहीं है। किसान लंबे समय से शासन-प्रशासन से इसकी मांग कर रहे थे। इसी आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने दक्षिणी बाईपास सड़क से लगी अपनी भूमि दान की। यह स्थान सड़क और रेल मार्ग दोनों से आसानी से पहुंच जा सकता है। भांड़ई जंक्शन यहां से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर है। इस अन्य किसानों के सहयोग से आधुनिक सुविधाओं वाला किसान भवन तैयार होगा। इसमें एक बड़ा बैठक कक्ष बनाया जाएगा। किसानों के रुकने के लिए कमरे और खाने-पीने की व्यवस्था के लिए रसोईघर भी होगा। भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने रनवीर सिंह चाहर का आभार जाताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।