{"_id":"69dcf19c19eaaea02806c23e","slug":"demand-for-hockey-table-tennis-and-badminton-coaches-proposal-sent-noida-news-c-23-1-lko1064-92230-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खेल प्रशिक्षकों की मांग, निदेशालय को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खेल प्रशिक्षकों की मांग, निदेशालय को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिला खेल विभाग ने सूरजपुर स्थित मलकपुर स्टेडियम में खाली चल रहे तीन खेल प्रशिक्षकों के पद भरने के लिए सोमवार को खेल निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। अब तक हॉकी, टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रशिक्षकों के पद खाली चल रो हैं। इस वजह से जिले की प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण के लिए आसपास के जिलों या राज्यों में जाना पड़ता है। प्रशिक्षकों की नियुक्ति होने से जिले के खिलाड़ियों को तैयारी करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्टेडियम में कोच मिलने से खिलाड़ियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
200 से अधिक खिलाड़ी कर रहे तैयारी
स्टेडियम में वर्तमान में बास्केटबॉल, जूडो, बॉक्सिंग, कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन, जिम, नेटबॉल आदि स्पर्धाओं में जिले भर से 200 से अधिक युवा खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। तीन कोच और मिलने से जिले की प्रतिभाओं को बेहतर अभ्यास के लिए किसी बाहरी राज्य और जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हॉकी, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के प्रशिक्षकों की मांग की गई है। पहल पर अमल होने के बाद जिले के सरकारी स्टेडियम को तीन और कोच मिल जाएंगे। इससे जिले का खेल ढांचा और मजबूत होगा।
-डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी
Trending Videos