{"_id":"6a70afcc5a3304cc2c0e344a","slug":"demand-raised-for-one-time-settlement-scheme-and-single-window-portal-noida-news-c-23-1-lko1064-102217-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एकमुश्त समाधान योजना और सिंगल विंडो पोर्टल की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एकमुश्त समाधान योजना और सिंगल विंडो पोर्टल की उठी मांग
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में उद्यमीयों के साथ बैठक करते प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकमुश्त समाधान योजना और सिंगल विंडो पोर्टल की उठी मांग
उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए सोमवार को प्राधिकरण के बोर्ड रूम में एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के प्रतिनिधि और अन्य उद्यमियों ने औद्योगिक सेक्टरों में सीवर, ड्रेनेज, बिजली, पानी जैसी समस्याएं बताईं। उद्यमियों ने कहा कि उद्योगों के बकाया भुगतान से संबंधित मामलों को निपटाने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू करने की जरूरत है। सिंगल विंडो पोर्टल के जरिए अनापत्ति प्रमाण पत्र व अन्य प्रपत्रों को प्राप्त करने की सुविधा भी होनी चाहिए। एसोसिएशन ने सेक्टर ईकोटेक 3 को आदर्श इंडस्ट्रियल सेक्टर के रूप में स्थापित करने का मुद्दा भी उठाया। अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनने से कॉन्फ्रेंस आदि आयोजित करने में बहुत सुविधा हो जाएगी।
एसीईओ से उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में भी डोर टू डोर कलेक्शन शुरू करने, रेहड़ी-पटरी वालों को नियंत्रित करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में वेंडिंग जोन का निर्माण कराने की मांग की। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने प्रोजेक्ट, जल, सीवर, विद्युत अभियांत्रिकी स्वास्थ्य और नियोजन विभाग से समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने के निर्देश दिए हैं। एसीईओ सुमित यादव, जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह, डीजीएम विजय रावल के अलावा एसोसिएशन के महासचिव सुनील दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, सुधीर त्यागी, कृष्ण शर्मा, डॉ. खुशबू सिंह, राजेश खन्ना, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।