{"_id":"69de43de3204053a0b010d90","slug":"devotees-throng-gurudwaras-on-baisakhi-and-khalsa-diwas-noida-news-c-23-1-lko1064-92310-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्रद्धा, उत्साह और सेवा भाव से सराबोर रहे गुरुद्वारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्रद्धा, उत्साह और सेवा भाव से सराबोर रहे गुरुद्वारे
विज्ञापन
विज्ञापन
बैसाखी व खालसा सर्जना दिवस पर गुरुद्वारों में उमड़े श्रद्धालु
अरदास व कीर्तन के बाद सेवा में जुटे श्रद्धालु, बच्चे भी पीछे नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा ग्रेटर/नोएडा। बैसाखी और खालसा पंथ के स्थापना दिवस पर मंगलवार को शहर में श्रद्धा, उत्साह और सेवा भाव का संगम दिखा। इस अवसर पर गुरुद्वारों में सुबह से ही संगत का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका, कीर्तन सुना और लंगर ग्रहण किया। मौके पर सेक्टर-सोसाइटियों में भांगड़ा और गिद्दा का आयोजन किया गया।
नोएडा के सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारे श्री गुरु सिंह सभा में कथा, अरदास और पाथ किया गया। लंगर सेवा में भी लोगों की लंबी कतारें लगीं रहीं। बच्चे-बच्चियों ने भी इस पुण्य कार्य में हाथ बंटाया। हेड ग्रंथी अमरजीत सिंह ने बताया कि बैसाखी पर लंगर के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाती हैं।
वहीं, ग्रेनो के सेक्टर-अल्फा दो स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव दरबार में भी लोगाें ने अरदास किया। ग्रंथी ज्ञानी कुलदीप सिंह ने बताया कि कीर्तन के बाद भारी संख्या में लोगों ने लंगर छका। नॉलेज पार्क-3 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा में गुरबाणी कीर्तन, कथा तथा कविशरी के साथ स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। वहीं, गौड़ सिटी-2 स्थित गुरुद्वारा में भी खालसा सर्जना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।
कोट-- फोटो
11 साल की हूं। हर शनिवार यहां आकर सेवा करती हूं। -रुबानी, सेक्टर-121
कंपनी बंद करके सुबह से यहां सेवा कर रहा हूं। -रविंदर, सेक्टर-12 निवासी
लोगों का उत्साह देखकर मन को बहुत शांति मिली। -कुलवंत कौर, सेक्टर-75
आज सेवादार बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। -कोमल, सेक्टर-17
Trending Videos

कोट