{"_id":"69e61fe369282de2c205e558","slug":"inspector-anupam-kanojia-posted-at-rabupura-police-station-of-yamuna-city-dies-of-heart-attack-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबूपुरा थाने में तैनात दरोगा की मौत: वीडियो कॉल के दौरान उठा सीने में दर्द, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबूपुरा थाने में तैनात दरोगा की मौत: वीडियो कॉल के दौरान उठा सीने में दर्द, इलाज के दौरान तोड़ा दम
माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार
रबूपुरा थाने में तैनात दरोगा अनुपम कनौजिया की स्टाफ क्वार्टर में काम के दौरान सीने में दर्द उठने से मौत हो गई। उन्हें पहले बुलंदशहर और फिर ग्रेटर नोएडा रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक दरोगा अनुपम कनौजिया (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यमुना सिटी के रबूपुरा थाने में तैनात दरोगा अनुपम कनौजिया की सोमवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह थाने में बने स्टाफ क्वार्टर में विभागीय काम कर रहे थे, तभी अचानक उनके सीने में दर्द उठा और वे बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुलंदशहर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर ग्रेटर नोएडा रेफर कर दिया गया।
Trending Videos
यहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद परिवार के लोग तत्काल ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हो गए। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले दरोगा अनुपम कनौजिया कल्याणपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो कॉल के दौरान उठा था दर्द
दरोगा अनुपम कनौजिया स्टाफ क्वार्टर में विभागीय काम कर रहे थे। इसी दौरान परिवार से वीडियो कॉल आया। बात करते समय अचानक उनके सीने में दर्द उठा और उन्होंने फोन काटकर लेट गए। साथ में मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।
