सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Resentment over Cremation Ground in Sector 22-D Society

Noida News: सेक्टर 22-डी सोसाइटी में श्मशान घाट को लेकर नाराजगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Resentment over Cremation Ground in Sector 22-D Society
विज्ञापन
सेक्टर 22-डी सोसाइटी में श्मशान घाट को लेकर नाराजगी
Trending Videos

एक महीने में नहीं हटा तो फिर होगा धरना-प्रदर्शन, सोसाइटी निवासियों ने दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। सेक्टर 22-डी सोसाइटी के पास बने श्मशान घाट को लेकर निवासी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके के पास श्मशान घाट होने से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इससे पहले भी प्राधिकरण से शिकायत की गई थी लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। आए दिन यहां चिताएं जलाई जा रही हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार, प्राधिकरण द्वारा श्मशान घाट के लिए दूसरी जमीन दे दी गई है लेकिन अभी भी सोसाइटी के पास ही अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इसका कारण बताया गया कि श्मशान घाट को पूरी तरह से ध्वस्त नहीं किया गया। सोसाइटी निवासियों ने कहा कि अगर एक महीने के अंदर श्मशान घाट को हटाया नहीं गया तो दोबारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
सोसाइटी के पास स्थित श्मशान घाट को हटाए जाने को लेकर प्राधिकरण से मांग की जा रही है। इससे पहले भी मांग की गई थी लेकिन सुनवाई नहीं की गई। हालांकि श्मशान घाट के लिए प्राधिकरण ने दूसरी जगह जमीन दे दी है लेकिन इस श्मशान घाट को ध्वस्त नहीं किया गया है। -विपिन भारद्वाज

श्मशान घाट के लिए प्राधिकरण ने दूसरी जगह जमीन दे दी है लेकिन अभी भी सोसाइटी के पास वाले श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाता है। इससे सोसाइटी में रहने वाले निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। -प्रदीप शर्मा

सोसाइटी के आसपास के क्षेत्रीय एवं गांवों के लोगों द्वारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जा रहा है, जबकि प्राधिकरण ने इसके लिए दूसरी जगह दे दी है। इसके कारण बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। -विजेंद्र शर्मा
सोसाइटी के पास बने श्मशान घाट को लेकर पहले भी प्राधिकरण से बात की जा चुकी है लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इस वजह से अंतिम संस्कार यहीं किए जा रहे हैं। जब तक इस श्मशान घाट को पूरी तरह से नष्ट नहीं किया जाता, तब तक ऐसे ही चलता रहेगा। -किशोर चंद
-----
सेक्टर-22डी सोसाइटी में स्थित श्मशान घाट को लेकर प्राधिकरण से बात की जा रही है। इसमें श्मशान घाट को सोसाइटी से दूर बनाए जाने की मांग की गई है। अगर एक महीने के अंदर श्मशान घाट को यहां से नहीं हटाया गया तो फिर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। -राकेश त्रिपाठी, अध्यक्ष, सेक्टर-22डी सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed