सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Licenses of 25 Contractors Cancelled for Non-Compliance with Labor Laws

Noida: श्रम कानूनों का पालन नहीं करने पर 25 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त, नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 22 Apr 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
सार

श्रम विभाग ने श्रम कानूनों के अनुपालन में अनियमितताओं बरतने पर प्रतिष्ठानों में कार्यरत संविदाकारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। कई ने उत्तर नहीं दिए।

Licenses of 25 Contractors Cancelled for Non-Compliance with Labor Laws
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

श्रम कानूनों की अनदेखी करने वाले 25 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। नोटिस का जवाब नहीं देने पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं, जिले में हुए हिंसक आंदोलन की वजह से शिक्षा एक्सपो क टाल दिया गया है।

Trending Videos


श्रम विभाग ने श्रम कानूनों के अनुपालन में अनियमितताओं बरतने पर प्रतिष्ठानों में कार्यरत संविदाकारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। कई ने उत्तर नहीं दिए। विभाग का कहना है कि श्रमिकों को समय पर वेतन, सुरक्षा मानकों का पालन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना प्रत्येक संविदाकार की जिम्मेदारी है। साथ ही, विभाग की ओर से संबंधित संविदाकारों की सूची कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (पीएफ) को भी भेजी गई है ताकि वह अपने-अपने अधिनियमों के तहत जांच कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करें। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि  श्रमिकों के अधिकारों को सुनिश्चित कराने के साथ अवैध कार्रवाई करने वाले संविदाकारों के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिक आंदोलन के चलते टला शिक्षा एक्सपो
उधर, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो एडं सेंटर मार्ट में 23 से 25 अप्रैल तक होने वाला भारत शिक्षा एक्सपो श्रमिक आंदोलन के चलते टाल दिया गया है। इस एक्सपो में प्रदेश के शिक्षण संस्थानों के छात्र भाग लेने वाले थे। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसका तीसरा संस्करण अब मई के आखिरी सप्ताह में होने की उम्मीद है। 

सूत्रों के मुताबिक, आंदोलन के दौरान हिंसा से कई स्कूलों ने आयोजन में शामिल होने से मना कर दिया था। इस कारण आयोजकों से इसे बाद में करने की मांग की गई थी। एक्सपो मार्ट के अधिकारियों का कहना है कि आयोजन को अभी टाल दिया गया है। इसे बाद भी कराया जाएगा।  बता दें, एकेटीयू की ओर से प्रदेश के स्टार्टअप की शक्ति का प्रदर्शन भी किया जाता है। इस एक्सपो में हर जिले के स्टार्टअप अपने उत्पाद  पेश करेंगे। 

इनोवेशन हब यूपी की ओर से स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को मंच उपलब्ध कराया जाएगा। एक्सपो में 100 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। सात हजार वर्ग मीटर में फैले एक्सपो में विश्वविद्यालय, कॉलेज और संस्थान अपनी विश्वस्तरीय सुविधाएं, गुणवत्ता पूर्ण शैक्षणिक प्रणालियां पेश करेंगे। एक्सपो में कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि से लेकर अन्य क्षेत्रों में स्टार्टअप से आए बदलाव की भी झलक दिखाई देगी।युवाओं के अच्छे आइडिया को बिजनेस रूप भी मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed