{"_id":"69e638a27d0c9a3e7e0e9ae1","slug":"lord-krishna-was-adorned-with-sandalwood-paste-grnoida-news-c-1-noi1095-4188803-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चंदन लेप से हुआ भगवान श्रीकृष्ण का शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चंदन लेप से हुआ भगवान श्रीकृष्ण का शृंगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में इस्कॉन मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, दर्शन के लिए लगीं कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-33ए स्थित इस्कॉन मंदिर में सोमवार को अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में धार्मिक आयोजन हुआ। सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी आस्था प्रकट की। भजनों में लोग नाचते-गाते नजर आए। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का चंदन के लेप से शृंगार किया गया।
पूरी मूर्ति को पीले रंग की थीम पर सजाया गया था जिसमें पीले वस्त्र, आभूषण और पुष्पों से शृंगार किया गया। राधा-कृष्ण की संयुक्त मूर्ति के साथ-साथ भगवान जगन्नाथ का भी शृंगार किया गया। भजन-कीर्तन हो रहे थे तो कहीं श्रद्धालु फूलों की मालाएं तैयार कर रहे थे। दोपहर साढ़े 12 बजे मंदिर के कपाट दोबारा दर्शन के लिए खोले गए, जिसके बाद भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।
मंदिर के मीडिया प्रभारी एकांत दास के अनुसार, अक्षय तृतीया पर इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रही और पूरा आयोजन शांति और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। अगले 21 दिनों तक चंदन के लेप से पूजा की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X