सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ACP taught safety lessons to children in the police school.

Noida News: पुलिस की पाठशाला में बच्चों को एसीपी ने पढ़ाया ने सुरक्षा का पाठ

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
ACP taught safety lessons to children in the police school.
विज्ञापन
पुलिस की पाठशालाःः पुलिस की पाठशाला में बच्चों को एसीपी ने पढ़ाया ने सुरक्षा का पाठ
Trending Videos



एसीपी ग्रेटर नोएडा अरविंद कुमार ने गुड-बैड टच, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अगर कोई भी व्यक्ति असहज महसूस कराता है तो इसे छिपाएं नहीं बल्कि तुरंत माता-पिता, शिक्षक, भाई-बहन या किसी विश्वसनीय से साझा करें। किसी से डरना नहीं है बल्कि अपनी बात खुलकर बतानी है। ये बातें तुगलपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसीपी ग्रेटर नोएडा अरविंद कुमार ने कहीं।

-साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर फ्रॉड में लोग फोन या इंटरनेट के जरिए लोगों को डराकर पैसे ऐंठते हैं। इसलिए छात्रों को सतर्क रहना चाहिए। किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आपातकालीन स्थिति में डायल-112 और महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क कर मदद ली जा सकती है।
-सड़क पर वाहन कार चलाते समय शीट बेल्ट पहने व बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहने। यातायात नियम का पालन करने से ही सड़क हादसे में कमी आएगी।
-छात्राओं को अंजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर बात नहीं करनी चाहिए। किसी भी सोशल मीडिया के दोस्त के बहकावे में आकर उसे अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
-स्कूल के प्रिंसिपल राम कृष्ण शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा की जानकारी होना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वह इन बातों को अपने घर में भी साझा करें। इस तरह के कार्यक्रम न केवल बच्चों को जागरूक करते हैं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास भी देते हैं कि वे अपनी सुरक्षा खुद कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पुलिस उनकी मदद के लिए हमेशा मौजूद है। इस दौरान मेघराज भाटी, प्रवीण शर्मा, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
----------
कार्यक्रम को और रोचक बनाने के लिए छात्रों से सवाल-जवाब का सत्र भी रखा गया। इस दौरान बच्चों ने खुलकर अपने सवाल पूछे, जिनका एसीपी ने सहजता से जवाब दिया।
----
सवाल : पुलिस से किस तरह मदद ले सकते हैं? (मुस्कान, छात्रा)
जवाब : अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी हो तो आप सीधे पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। आप 112 नंबर डायल कर सकते हैं या नजदीकी थाने में जाकर अपनी समस्या बता सकते हैं। पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है।

---
सवाल : अगर कहीं चोरी हो जाए तो शिकायत कहां दर्ज कराई जा सकती है? (रिया, छात्रा)
जवाब : चोरी होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराएं। इसके अलावा आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
-----
सवाल : अगर पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करती तो कहां जाएं? (अतुल, छात्र)
जवाब : ऐसी स्थिति में आप उच्च अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं या पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत कर सकते हैं। आपकी शिकायत जरूर सुनी जाएगी।
----
सवालः सड़क पर वाहन चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? (चिंटू, छात्र)
जवाबः हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें, तेज गति से वाहन न चलाएं और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए ड्राइविंग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed