सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfd

Noida News: बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक को पकड़ा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
dfgfd
विज्ञापन
नोएडा। मामूरा के पास मंगलवार सुबह एक कार के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इस मामले में कोतवाली फेज-3 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामूरा गांव निवासी संजय ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पिता विजेंद्र सिंह मंगलवार सुबह कार मार्केट से होते हुए बाइक पर बैठकर घर आ रहे थे। तभी सामने से हरियाणा नंबर की एक कार के चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक ने भागने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद लोगों ने कार के चालक को दबोच लिया। स्थानीय लोगों ने विजेंद्र सिंह को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक की पहचान फिरोज खान और उसके साथी की पहचान अंकित के रूप में हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed