{"_id":"69f75ae2b9acd6b617064f9e","slug":"dfgfds-grnoida-news-c-1-noi1095-4238352-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोबाइल टॉवर से मशीनें चोरी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोबाइल टॉवर से मशीनें चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
- 24 की आयु में 10 मामले दर्ज, लाखों रुपये की कीमत की हैं चोरी हुई मशीनें
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मोबाइल टॉवरों से महंगे उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का सरगना और एक सदस्य को सेक्टर 113 थाने की पुलिस और क्राइम रिस्पांस टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी की गईं मशीनें, बाइक समेत अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है। कम आयु से ही दोनों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया था। आरोपियों की पहचान इमरान (24) अमरोहा और दीपांशु (21) गाजियाबाद के निवाड़ी के रूप में हुई है।
एसीपी राकेश सिंह ने बताया कि टीम शनिवार को सेक्टर 122 में चेकिंग कर रही थी। तभी टीम ने दो युवकों को रोका जिनके पास से मोबाइल टॉवर में लगने वाली आरआरयू मशीनें बरामद की गईं। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो युवकों ने बताया कि वह ऐसे उपकरण लंबे समय से चोरी कर रहे हैं। आरोपियों ने यह भी बताया कि वह हरित पट्टी में लगे ऐसे टॉवरों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे जो सुनसान इलाकों में लगे हैं।
आरआरयू मशीन की कीमत लाखों रुपये तक :आरआरयू मशीन (रिमोट रेडियो यूनिट) की कीमत लाखों रुपये है। आरोपी इसलिए इन मशीनों को चोरी करते थे। ये नेटवर्क सिग्नल ट्रांसमिशन का काम करता है। इसके हटने से नेटवर्क प्रभावित हो जाता है। आरोपी इमरान के विरुद्ध तो कई थानों में प्राथमिकी दर्ज हैं। जिले के अलग-अगल थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, लूट इत्यादि की धाराओं में आरोपी के खिलाफ 10 मामले पंजीकृत हैं। दीपांशु पर भी गाजियाबाद और नोएडा के थानों में अलग-अलग मामले दर्ज हैं।
Trending Videos