{"_id":"69f7691d741bdd607c0ceca8","slug":"dfgfds-grnoida-news-c-1-noi1095-4239167-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बंद कमरे में मिला चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बंद कमरे में मिला चालक का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 93 स्थित मकान में किराये पर रह रहे 48 वर्षीय व्यक्ति का शव रविवार सुबह कमरे में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक दीपक बिहार का रहने वाला था। यहां रहकर वह कार चालक का काम करता था। रविवार सुबह जब वह काम पर नहीं पहुंचा तो उसके एक दोस्त कमरे पर पहुंचा। कमरा बंद होने पर तोड़ने के बाद शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ब्यूरो
पेड़ से लटका मिला शव
नोएडा। फेज-2 थानाक्षेत्र के इलाहाबास गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने भी थाने में शिकायत नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक इलाहाबास गांव के गली नंबर दो निवासी अभिषेक नशीले पदार्थ का सेवन करता था। शनिवार देर रात वह घर से लड़कर निकल गया था और वापस नहीं लौटा। सुबह के समय स्थानीय लोगों ने शव को पेड़ से लटका देखा। पुलिस को आशंका है कि अभिषेक ने आत्महत्या की है।
Trending Videos