{"_id":"6addff188f960bc6d200cd17","slug":"dfgfds-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-11866-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल, साथी फरार
Sun, 25 Oct 2026 06:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-18 में शनिवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार दो गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी संजू पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर बचकर निकल गया। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया शनिवार रात करीब 12 बजे पुलिस टीम सेक्टर-18 में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। आरोपी संजू हरियाणा के पलवल का रहने वाला है। वहीं, फरार आरोपी की पहचान जेवर निवासी अशरफ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक, तमंचा, कारतूस, गोकशी में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन, छुरी और अन्य हथियार बरामद किए हैं। संजू के खिलाफ गोकशी के करीब 10 मामले दर्ज हैं।