सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfdsg

Noida News: मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
dfgfdsg
विज्ञापन
- पुलिस ने तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की, दो साथी फरार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। चिटहेरा गांव नहर पुल के समीप पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने वैगनआर कार सवार एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। अमरोहा जनपद के बदौनिया गांव निवासी अनुज कुमार मथुरा जनपद में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। 20 मई को वह नोएडा सेक्टर-62 से जोया जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वैगनआर कार में सवार तीन लोगों ने उन्हें बैठा लिया। आरोप है कि बदमाशों ने बोडाकी गांव के पास उनसे लूटपाट की और मारपीट करने के बाद चलती कार से धक्का देकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
सोमवार रात पुलिस टीम पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास चिटहेरा गांव नहर पुल पर जांच कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध वैगनआर कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार रोकने का प्रयास किया तो चालक रंजीत कुमार ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें रंजीत कुमार के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। कोतवाली दादरी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed