{"_id":"6ade19d00a61e10b1a0ec0ee","slug":"dfgsdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-110148-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बैडमिंटन क्लब में विवाद के दौरान महिला से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बैडमिंटन क्लब में विवाद के दौरान महिला से मारपीट
विज्ञापन
-बिसरख कोतवाली में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी के बैडमिंटन क्लब में खेल के दौरान हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। एक महिला ने सोसाइटी की ही निवासी पर गला दबाने, लात-घूंसे मारने और नाखून से घायल करने का आरोप लगाया है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौड़ सौंदर्यम ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मंगोलिया टावर निवासी स्वेता आनंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 सितंबर की सुबह वह रोज की तरह सोसाइटी के बैडमिंटन क्लब में खेलने गई थीं। उनके साथ अमंथा टावर निवासी टीना भी खेल रही थीं। स्वेता का आरोप है कि टीना हमेशा से उग्र खिलाड़ी रही हैं। स्वेता के मुताबिक खेल के दौरान एक छोटी सी बात पर टीना बहस पर उतर आईं और गाली-गलौज करने लगीं। जब उन्होंने टीना को गाली-गलौज करने से रोका तो टीना ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि टीना ने उनका गला दबाया और धक्का देते हुए बेंच की तरफ ले गईं। इसके बाद लात-घूंसों से भी हमला किया। इस दौरान उनकी सांस अटक गई थी और जान भी जा सकती थी। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।