{"_id":"6a43c51907f7dc4317093d97","slug":"dfgsf-grnoida-news-c-1-noi1095-4451221-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पिंक पावर क्लब से उद्यमी महिलाओं के हुनर को मिल रहा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पिंक पावर क्लब से उद्यमी महिलाओं के हुनर को मिल रहा बढ़ावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सेक्टर 93ए सिल्वर सिटी की महिला प्रतिभा त्यागी ने बनाया पिंक पावर क्लब
-क्लब के माध्यम से शहर की अन्य सोसाइटियों की महिलाएं भी जुड़ रहीं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 93ए स्थित सिल्वर सिटी सोसाइटी की महिला प्रतिभा त्यागी की ओर से महिलाओं के लिए बनाया गया पिंक पावर क्लब आगे बढ़ रहा है। क्लब के साथ अन्य सोसाइटी की महिलाएं लगातार जुड़ रही हैं। यह क्लब अन्य महिलाओं को आगे बढने की प्रेरणा दे रहा है और उनके हुनर को बाहर ला रहा है।
पिंक पावर क्लब की संस्थापक प्रतिभा त्यागी ने बताया कि उन्होंने डेढ़ साल पहले यह क्लब बनाया था आज क्लब से अन्य सोसाइटियों की महिलाओं समेत करीब 70 महिलाएं जुड़ चुकी हैं। यह क्लब महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक कार्य के लिए काम रहा है। क्लब का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाना, स्वरोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
प्रतिभा ने बताया कि पिंक पावर क्लब की ओर से समय-समय पर महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाता है। इसमें सेनेटरी पैड वितरण, विशेषज्ञ स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर, निशुल्क दवा वितरण, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त क्लब महिला उद्यमियों को मंच प्रदान करने के लिए प्रदर्शनियों एवं स्टॉल, कौशल विकास कार्यशालाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा अभियानों और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन करता है।
विज्ञापन
उद्यमी महिलाओं को मिल रहा बढ़ावा : प्रतिभा त्यागी ने बताया कि क्लब के माध्यम से समय-समय पर विशेष कार्यक्रमों और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से उद्यमी महिलाओं के स्टॉल लगवाए जाते हैं और उनके बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर मंच दिया जाता है।