फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: खुद को अमेरिकी डॉक्टर बता महिला से ठगे 10 लाख रुपये

Sun, 02 Aug 2026 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
नोएडा। मैट्रिमोनियल साइट के जरिये एक युवक ने महिला से करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को अमेरिका के डलास का डॉक्टर बताया था। उसने महिला को शादी का झांसा दिया और उसके बेटे की जिम्मेदारी उठाने का वादा किया।
विज्ञापन

महिला की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उन्होंने इसी साल एक अप्रैल को मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपना विज्ञापन दिया था। आरव सिंह नामक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। उसने लगभग दो महीने वॉट्सऐप और फोन पर महिला से बात की। आरोपी ने दावा किया कि उसके पास अमेरिका में तीन बेडरूम का मकान है। उसने महिला और उसके बेटे को शादी के बाद अमेरिका में रखने की बात कही। महिला ने अपने गहने बेचकर 9 लाख 33 हजार रुपये ठग के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठग ने तीन लाख रुपये और मांगे, जिससे महिला को शक हुआ। पीड़िता ने साइबर थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी ने महिला के बेटे को विदेश में पढ़ाने का भी झांसा दिया। उसने सुझाव दिया कि तलाक पूरा होने तक महिला भारत में ही रहे। इसके बाद दोनों शादी कर लेंगे। डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर खातों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed