{"_id":"6a870d6b709bad45cf04c22c","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4631823-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिव्यांग बेटे की फीस के नाम पर 10 लाख रुपये लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिव्यांग बेटे की फीस के नाम पर 10 लाख रुपये लेने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग बेटे की फीस के नाम पर 10 लाख रुपये लेने का आरोप
- दो साल बाद रकम वापस मांगने पर बच्चे को परेशान करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-34 स्थित अरावली अपार्टमेंट निवासी एक शख्स ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निजी स्कूल प्रबंधन पर अपने दिव्यांग बेटे की फीस और निवेश के नाम पर 10 लाख रुपये से अधिक की रकम लेने और तय समय पर वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रकम लौटाने के लिए दबाव बनाने और पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर स्कूल प्रबंधन ने उनके 16 वर्षीय दिव्यांग बेटे को परेशान किया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-34 निवासी राजीव झा का 16 वर्षीय बेटा ऑटिज्म से पीड़ित है और संवाद करने में असमर्थ है। राजीव ने वर्ष 2019 में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित हमारा गुरुकुल स्कूल में बेटे का दाखिला कराया था। इस दौरान स्कूल प्रबंधन से उनकी जान-पहचान बढ़ गई। आरोप है कि स्कूल मालिक नीरज सिंह, उनकी पत्नी सागरिका, उनके रिश्तेदार और कोषाध्यक्ष पुनीत का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया। राजीव का आरोप है कि वर्ष 2023 में स्कूल प्रबंधन ने उनसे 10 लाख रुपये लिए। इसके बदले हर महीने 35 हजार रुपये का रिटर्न देने की बात कही गई। इसमें 20 हजार रुपये बेटे की फीस में समायोजित किए जाने थे, जबकि 15 हजार रुपये 24 महीने बाद उनके बैंक खाते में लौटाए जाने थे।
आरोप है कि निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई। बार-बार मांग करने पर प्रबंधन ने अलग-अलग कारण बताकर उन्हें टाल दिया। जब राजीव ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो उनके बेटे को स्कूल में कथित तौर पर परेशान किया जाने लगा। इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का रुख किया। कोतवाली सेक्टर-24 प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।