{"_id":"69ef63ec6c2023fba605dfb1","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93337-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जहां मिलना था इलाज, वहां मरीज कर रहे डाॅक्टरों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जहां मिलना था इलाज, वहां मरीज कर रहे डाॅक्टरों का इंतजार
विज्ञापन
साफिया ,मरीज
विज्ञापन
- दादरी सरकारी अस्पताल से चिकित्सक नदारत, मरीज बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। सोमवार सुबह की गई पड़ताल में सामने आया कि चिकित्सकों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति नहीं होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी कक्ष खाली मिले और दवा वितरण काउंटर भी निर्धारित समय तक नहीं खुला।
समय-सुबह 8:15 बजे
स्थान- रजिस्ट्रेशन कक्ष
अस्पताल के पंजीकरण कक्ष में दो कंप्यूटरों में से केवल एक पर ऑपरेटर मौजूद था। उसी के जरिए मरीजों की पर्चियां बनाई जा रही थीं। इस दौरान करीब 10 मरीज पर्ची बनवाकर चिकित्सकों के इंतजार में इधर-उधर बैठे या घूमते नजर आए।
समय-सुबह 8:20 बजे
स्थान- ओपीडी कक्ष
ओपीडी कक्षों की स्थिति और भी खराब रही। सामान्य चिकित्सक और महिला रोग विशेषज्ञ के कक्ष बंद मिले। यहां तक कि चिकित्सा प्रभारी का कार्यालय भी बंद था। मरीज पर्ची हाथ में लिए डॉक्टरों के आने का इंतजार करते रहे।
समय-सुबह 8:45 बजे
स्थान- दवा वितरण काउंटर
अस्पताल में दवा वितरण खिड़की भी तय समय तक नहीं खुली थी। काउंटर का शटर बंद था और वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
स्कूल जाने से पहले दवा लेने आई थीं, लेकिन डॉक्टर के न आने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
-सोफिया, नई आबादी
-उनके हाथों में खुजली की समस्या है और वह सुबह 8 बजे से पर्ची बनवाकर बैठी हैं, लेकिन अभी तक कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा।
-नाजिमा, नई आबादी
-देर से आने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों से जवाब-तलब किया जाएगा। यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रविंद्र कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी दादरी
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X