{"_id":"69f20f768656523c950a9fba","slug":"gsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93484-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घनी घास और गंदगी से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घनी घास और गंदगी से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा । सेक्टर जू-3 सी-ब्लॉक क्षेत्र में पटरियों और हरित पट्टियों पर उगी घनी घास और फैली गंदगी से स्थानीय निवासी परेशान हैं। लंबे समय से रखरखाव न होने के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जिसे लेकर निवासियों ने प्राधिकरण से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पटरियों पर उगी लंबी और घनी घास के कारण सांप व अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना हुआ है। इससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि नियमित सफाई के अभाव में जगह-जगह कूड़ा जमा हो रहा है, जिससे बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
निवासी पंकज शर्मा ने बताया पटरियों की स्थिति भी काफी खराब हो चुकी है। कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है और गंदगी फैलती है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्राधिकरण जल्द ही समस्या का समाधान करेगा और क्षेत्र में स्वच्छता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
Trending Videos