पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: बार-बार बाधित पानी की सप्लाई से इको विलेज-2 में बढ़ी मुश्किलें

Tue, 30 Jun 2026 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
अतुल रंजन
- कई टावरों में पानी की सप्लाई बाधित होने से हजारों निवासियों का जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-2 सोसाइटी में पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है। सोसाइटी के कई टावरों में पिछले कुछ समय से पानी की सप्लाई बार-बार बाधित होने से हजारों निवासियों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों को कई-कई घंटे, बल्कि कुछ समय तक बिना पानी के ही दिन गुजारने पड़ रहे हैं।
पानी की किल्लत का सबसे ज्यादा असर रोजमर्रा के घरेलू कामकाज पर पड़ रहा है। पीने के पानी से लेकर खाना बनाने, सफाई, कपड़े धोने और अन्य जरूरी कामों के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि अनियमित जलापूर्ति ने उनकी दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ समय पहले भी पानी की सप्लाई बाधित हुई थी। शिकायतों के बाद विभाग ने सप्लाई बहाल कर दी थी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और एक बार फिर कई टावरों में पानी की सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

निवासियों का आरोप है कि बार-बार एक जैसी समस्या सामने आने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि अस्थायी व्यवस्था से समस्या खत्म नहीं होगी, बल्कि जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल से सोसाइटी में पानी की किल्लत है। अथाॅरिटी की तरफ से पानी की सप्लाई बाधित है। कुछ टॉवरों में पानी आ रहा है और कुछ टॉवरों में नहीं। -अतुल रंजन

पानी नहीं होने से घर का पूरा कामकाज ठप हो गया है। खाना बनाने, कपड़े धोने और सफाई जैसे रोजमर्रा के काम भी नहीं हो पा रहे हैं। - शशि भूषण

सोसाइटी प्रबधंक की तरफ से पानी की व्यवस्था की गई है इसकी वजह से कुछ टॉवरों में पानी आ रहा है। लेकिन जब तक पानी की सप्लाई नहीं आती है तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा।
-राकेश कुमार

पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। समय पर सप्लाई नहीं मिलने से निवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। -संजीव पटेल

''

अतुल रंजन

अतुल रंजन

अतुल रंजन

अतुल रंजन

अतुल रंजन

अतुल रंजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed