{"_id":"6a300725916020035c036ad6","slug":"dfgsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97578-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के ध्यानार्थ:::::::::: प्यार का झांसा देकर महिला से बढ़ाई नजदीकियां, पहचान खुलते ही पहुंचा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के ध्यानार्थ:::::::::: प्यार का झांसा देकर महिला से बढ़ाई नजदीकियां, पहचान खुलते ही पहुंचा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- मेरठ के युवक ने इंस्टाग्राम में धर्म छिपाकर की थी हिंदू महिला से दोस्ती
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए पहचान छिपाकर दोस्ती करने और महिला को कथित तौर पर धोखे में रखने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेरठ निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी पहचान बनाकर ग्रेटर नोएडा की एक महिला से दोस्ती की और लंबे समय तक अपनी असली पहचान छिपाए रखी। मामला सामने आने के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला कासना क्षेत्र की रहने वाली है। सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य करती है। महिला का आरोप है कि करीब चार महीने पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से हुई थी। युवक ने सोशल मीडिया पर अपना नाम शेखर बताया था। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और रिश्ते में नजदीकियां आ गईं। महिला का कहना है कि युवक ने अपनी वास्तविक पहचान और धर्म को छिपाकर उससे संपर्क बनाए रखा। बाद में उसे जानकारी मिली कि युवक का असली नाम अदनान है और वह मेरठ जिले के सरसुपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों की जान-पहचान करीब चार माह पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी अदनान ने पुलिस को बताया कि कुछ समय बाद उसे महसूस हुआ कि दोनों के बीच उम्र का अंतर काफी अधिक है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। जबकि उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है। इसी कारण उसने महिला से दूरी बनानी शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि युवक को चार दिन पहले ही गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जा चुका है।