सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfdg

Noida News: मशीन की चपेट में आकर युवक की अंगुलियां कटी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
dfgsfdg
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र में एक चार्जर बनाने वाली कंपनी में मशीन पर काम करने के दौरान ऑपरेटर की अंगुलियां कटने का मामला सामने आया है। मशीन का सेंसर खराब होने के कारण युवक इसकी चपेट में आ गया और उसकी अंगुलियां कट गईं। लतीफपुर गांव निवासी ललित यमुना सिटी में एक चार्जर बनाने वाली कंपनी में मशीन ऑपरेटर है।
Trending Videos

24 मई को काम करते वक्त अचानक उसका हाथ मशीन के अंदर चला गया, जिससे उसकी हाथ की अंगुलियां मशीन में फंस गई। ललित की चीख सुनकर अन्य कर्मचारी मशीन पर पहुंचे और किसी तरह हाथ को बाहर निकाला, लेकिन उसकी अंगुलियां बुरी तरह कुचल चुकी थीं। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कंपनी कर्मियों का कहना है कि मशीन में एक सेंसर होता है, जोकि ऑपरेटर का काम करते वक्त हाथ मशीन के ज्यादा अंदर जाता है तो सेंसर के कारण मशीन रुक जाती है। जिससे हादसा होने से बच जाता है। लेकिन कंपनी में अधिकांश मशीनों के सेंसर खराब पड़े हुए हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है। लिखित शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed