सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ghaziabad's attention: IGNOU changed five examination centres

गाजियाबाद के ध्यानार्थ : इग्नू ने बदले पांच परीक्षा केंद्र

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad's attention: IGNOU changed five examination centres
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

नोएडा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने तीन जून से शुरू होने वाली टर्म एंड परीक्षा के पांच परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते यह निर्णय लिया गया है। जारी नोटिस के अनुसार नोएडा, गाजियाबाद, रामपुर और बुलंदशहर के परीक्षा केंद्र प्रभावित हुए हैं। सेक्टर-39 स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के परीक्षार्थियों की परीक्षा अब ग्रेटर नोएडा के इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में होगी। वहीं, केएम मायावती गर्ल्स पीजी कॉलेज बादलपुर के छात्रों का केंद्र एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद बनाया गया है। इसके अलावा लाजपत राय पीजी कॉलेज साहिबाबाद के छात्रों को इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, ग्रेटर नोएडा भेजा गया है। गवर्नमेंट राजा पीजी कॉलेज रामपुर के परीक्षार्थियों का केंद्र महात्मा गांधी मेमोरियल पीजी कॉलेज संभल और आईपी पीजी कॉलेज बुलंदशहर के छात्रों का केंद्र मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज बुलंदशहर किया गया है। यह बदलाव तीन से 10 जून तक होने वाली परीक्षाओं के लिए लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed