{"_id":"6a18527a210810db660fcd63","slug":"two-scrap-shops-caught-fire-due-to-short-circuit-grnoida-news-c-1-noi1095-4332065-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शॉर्ट सर्किट से कबाड़ की दो दुकानों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शॉर्ट सर्किट से कबाड़ की दो दुकानों में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोएडा। मोरना इलाके में बृहस्पतिवार सुबह कबाड़ की दो दुकानों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने चार गाड़ियों की मदद से आग को काबू कर लिया। आसपास की पांच दुकानों को आग से बचा लिया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मोरना गांव में टीन शेड में सात दुकानें हैं। सुबह के वक्त आसपास के लोगों ने एक दुकान से धुआं निकलते देखा तब अग्निशमन विभाग को सूचना दी। आग की चपेट में आए दो दुकानों के साथ आसपास की पांच दुकानों पर भी पानी का बौछार किया गया। इससे पांच दुकानें आग से बच गई। आग लगने से दो दुकानों में रखा सामान जल गया। अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- --
एटीएस ग्रीन-2 में एसी का कंप्रेसर फटने से लगी आग
नोएडा। सेक्टर-50 स्थित एटीएस ग्रीन-2 के टावर-1 के आठवें तल के फ्लैट में बृहस्पतिवार को आग लग गई। एओए अध्यक्ष पवन कुमार के अनुसार, घटना सुबह करीब 5 बजे की है। एसी के कंप्रेसर फटने से आग लगी। इससे अफरातफरी मच गई। हालांकि 10 मिनट बाद आग पर काबू पा लिया गया। बाद में अग्निशमन की एक फायर टेंडर भी मौके पर पहुंची।सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि एसी की नियमित सर्विस कराने की जरूरत है। उसे कुछ अंतराल के बाद थोड़ी देर के लिए जरूर बंद करें। 16 के बजाय 25 या 28 डिग्री सेल्सियस पर एसी चलाना बेहतर रहेगा। ब्यूरो