{"_id":"6a184ece5f363e60dc0be513","slug":"fgds-grnoida-news-c-1-noi1095-4332538-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर पूर्व प्रबंधक से 47.90 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर पूर्व प्रबंधक से 47.90 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर पूर्व प्रबंधक से 47.90 लाख की साइबर ठगी
- व्हाट्स एप ग्रुप में जोडक़र मोटी कमाई का जालसाजों ने दिया था झांसा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर एक कंपनी के पूर्व निदेशक के साथ 47.90 लाख की ठगी कर ली। जालसाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा निवासी रूपम गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एक ऑटो मोबाइल कंपनी में प्रबंधक के पद से सेवानिवृत हुए हैं। वर्तमान में उनका खिलौने का काम है। 28 अप्रैल को उनके व्हाट्स एप पर एक मैसेज आया। इसमें शेयर ट्रेडिंग के बारे में बताया गया। इसके बाद दोनों की इंस्टाग्राम पर भी बात हुई। जालसाजों ने निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया। जालसाज ने बताया कि वह क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर नामक ट्रेडिंग कंपनी का कर्मचारी है। उनकी कंपनी अपने ग्राहकों को सुबह से शाम तक ट्रेडिंग करवाती है।
इसके बाद जालसाजों ने पीड़ित को एक व्हाटस एप ग्रुप में जोड़ दिया। इस ग्रुप का एडमिन राजेश अहीर नामक व्यक्ति था। इसमें 244 से अधिक लोग जुड़े हुए थे। धीरे-धीरे करके उन्होंने अपने आईसीआईसीआई बैंक खाते से 47 लाख 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। निवेश करने के बाद ग्रुप पर तीन गुना राशि दिखाई दे रही थी। जब उन्होंने रुपये निकालने के लिए कहा तो जालसाजों ने विभिन्न प्रकार के कर के रूप में और रकम जमा करने के लिए कहा। धीरे-धीरे उन्हें ठगी का अहसास हो गया। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।