{"_id":"6a184d65a359b7920b046f92","slug":"the-water-crisis-deepens-in-the-scorching-heat-with-people-suffering-from-dirty-water-and-low-pressure-noida-news-c-1-noi1095-4332240-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भीषण गर्मी में पानी का संकट गहराया, गंदे पानी और कम प्रेशर से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भीषण गर्मी में पानी का संकट गहराया, गंदे पानी और कम प्रेशर से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- कई सेक्टरों में भूजल स्तर गिरने से सूखने लगे पार्क, वाटर वर्क्स की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भीषण गर्मी के बीच शहर में पानी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। कहीं गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है तो कहीं पानी का प्रेशर इतना कम है कि ऊपरी मंजिलों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। दूसरी ओर, भूजल स्तर गिरने से पार्कों और ग्रीन बेल्ट में सिंचाई का संकट भी गहरा गया है। सेक्टर-82 उद्योग विहार, अरुण विहार के सेक्टर-28, 29 और 37 समेत कई इलाकों में लोगों को गंदे पानी की आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है। इससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। वहीं सेक्टर-62 रजत विहार में भूजल स्तर नीचे जाने के कारण पार्कों में लगे सबमर्सिबल पंपों ने काम करना बंद कर दिया है। इससे पेड़-पौधे सूखने लगे हैं और हरियाली पर संकट मंडरा रहा है।
सेक्टर-62 स्थित रजत विहार के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित नागपाल ने बताया कि समस्या उठाने पर प्राधिकरण ने पंपों के पाइप बढ़ाने और खराब पंपों को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है। सेक्टर-55 समेत अन्य इलाकों में भी कई पंप खराब पड़े हैं। उधर, सेक्टर-82 और गेझा के पास पाइपलाइन लीकेज के कारण रोजाना बड़ी मात्रा में पानी बह रहा है। सेक्टर-108 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि लीकेज से सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। सेक्टर-105 स्थित वाटर वर्क्स की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि सेक्टर-108, 93, गेझा और 105 के इलाकों में पानी सप्लाई करने वाला यह केंद्र बिना सीसीटीवी और सुरक्षा कर्मियों के संचालित हो रहा है। उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
कोट-
गंदे पानी और कम प्रेशर की समस्या लगातार बढ़ रही है। लोगों को रोजमर्रा के काम करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
-मयंक चौहान, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-82
भूजल स्तर गिरने से पार्कों में पानी नहीं पहुंच पा रहा। पेड़-पौधे सूख रहे हैं और हरियाली खत्म होने लगी है।
-अमित नागपाल, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-62
वाटर वर्क्स की सुरक्षा बेहद जरूरी है। बिना निगरानी के पेयजल केंद्र संचालित होना चिंता का विषय है।
-दीपक शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-105
अक्सर कई वार्डों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके चलते लोगों के घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और परेशानी लगातार बढ़ रही है। -अनीता अरोड़ा, पूर्व वीसीपी व आरडब्ल्यूए जनसंपर्क अधिकारी, अरुण विहार
विज्ञापन
सेक्टर-62 में भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है। सबमर्सिबल पंपों के पाइप बढ़ाए जा रहे हैं और खराब पंपों को भी ठीक कराया जा रहा है।
-आनंद मोहन, निदेशक, उद्यान विभाग, नोएडा प्राधिकरण
Trending Videos