सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgfdgs

Noida News: कार डूबने की फर्जी कहानी सुनाकर कानून के जाल में फंसा युवक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
dgfdgs
विज्ञापन
- कीचड़ में फंस गई थी कार, महिला मित्र के साथ कार में बैठा था युवक

- झूठी सूचना देने पर पुलिस ने कार्रवाई
दनकौर। साहब... मेरी कार पानी में डूब गई है, जल्दी बचा लो वरना जान चली जाएगी। दनकौर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर आई इस कॉल ने अफसरों के होश उड़ा दिए। आनन-फानन में पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां पहुंचकर जो सच सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया। युवक की कार पानी में नहीं, बल्कि सिर्फ कीचड़ में फंसी थी। और कॉल करने वाला शराब के नशे में धुत मिला। इसके बाद पुलिस ने डूबती कार वाले इस ड्रामे का पर्दाफाश करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा निवासी शिव कुमार बृहस्पतिवार को अपनी किसी महिल मित्र के साथ घूमने निकला था। दोनों मंझावली पुल की तरफ गए थे और रास्ते में कीचड़ में उनकी कार फंस गई। शराब ने नशे में युवक ने अपनी कार निकलवाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसकी कार गहरे पानी में फंस गई है। अगर जल्दी मदद न मिली तो उनकी जान भी जा सकती है। कंट्रोल रूम पर यह सूचना दिए जाने पर पुलिस तत्काल अलर्ट हो गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और एसडीआरएफ व एनडीआरएफ भी मौके पर पहुंच गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार कीचड़ में फंसी हुई थी और युवक कार के अंदर अपनी महिला मित्र के साथ बैठा हुआ था। उसने अपनी कार को कीचड़ से बाहर निकलवाने के लिए झूठी सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ झूठी सूचना देने और शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed