{"_id":"6a7c71887d5284110f01861c","slug":"dfsgdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4604237-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर का ताला तोड़कर दो लाख रुपये और ज्वेलरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर का ताला तोड़कर दो लाख रुपये और ज्वेलरी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर का ताला तोडक़र दो लाख रुपये और ज्वेलरी चोरी- सेक्टर-122 में हुई घटना, पुलिस कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-122 स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख रुपये नकद और ज्वेलरी चोरी कर ली। घटना के समय मकान मालिक परिवार के साथ दिल्ली के नेहरू प्लेस गए हुए थे। शाम को वापस लौटने पर मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित की सूचना पर सेक्टर-113 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सेक्टर-122 निवासी अरुण बोस ने पुलिस को बताया कि वह 9 अगस्त की सुबह करीब 10:15 बजे परिवार के साथ नेहरू प्लेस गए थे। शाम करीब 6:30 बजे उनके किरायेदार मनोज तोलानी ने फोन कर बताया कि घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है और दरवाजा खुला पड़ा है। सूचना मिलने के बाद अरुण परिवार के साथ करीब 7:30 बजे घर पहुंचे। घर के अंदर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि फाइलें, ब्रीफकेस और अन्य सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से करीब दो लाख रुपये नकद गायब मिले। इसके अलावा 10 ग्राम की सोने की चेन पेंडेंट सहित, करीब आठ ग्राम की पन्ना लगी सोने की अंगूठी, 10 ग्राम के सोने के टॉप्स नहीं मिले। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी करने वाले आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।