फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgdf

Noida News: रिश्ते में अविश्वास का अंजाम, पत्नी के हमले से पति आईसीयू में

Mon, 03 Aug 2026 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
dfsgdf
- पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने के बाद भेजी गई जेल
विज्ञापन

- निजी कंपनी में कार्यरत पति आईसीयू में भर्ती, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादोपुर गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पति पर शक के चलते पत्नी ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं घायल पति का गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
पुलिस के अनुसार सादोपुर निवासी विपिन शर्मा की शादी 13 दिसंबर 2013 को मोनिका शर्मा से हुई थी। विपिन एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। बताया गया कि पत्नी को अपने पति पर शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दो अगस्त को भी इसी बात पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई थी। आरोप है कि गुस्से में मोनिका ने चाकू उठाकर विपिन के सीने और बाजू पर कई वार कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल विपिन की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में घायल के पिता प्रमोद शर्मा की तहरीर पर बादलपुर कोतवाली पुलिस ने मोनिका शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित बीएनएस की धारा 109(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed