सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgf

Noida News: टैक्सी की टक्कर से डिलीवरी बाॅय घायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
dfsgf
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में फ्लिपकार्ट का डिलीवरी बाॅय गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पिता ने बुधवार को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एटा निवासी मनोज यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पुत्र अश्वनी कुमार सूरजपुर पुलिस चौकी के पीछे किराये पर रहकर फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बाॅय के रूप में कार्य करता है। 7 जून की शाम अश्वनी डिलीवरी देकर जुवली कैंट क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार टैक्सी ने आगे चल रही उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार अश्वनी कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की ता रही है। ब्यूरो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed