{"_id":"6abbb671605d018c8304d6d1","slug":"dfsgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-107631-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अवैध पिस्टल और हथियार के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अवैध पिस्टल और हथियार के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-- -
- इकोटेक-3 पुलिस ने खैरपुर गोलचक्कर के पास से पकड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, चार कारतूस, तमंचा और चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों को कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि सोमवार को पुलिस टीम खैरपुर गोलचक्कर से गांव वैदपुरा की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तीन युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनकी पहचान गांव सादुल्लापुर निवासी यश नागर (23), कुबेर त्यागी (25) और सागर (24) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक यश नागर हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी यश नागर के पास से पिस्टल और चार कारतूस, कुबेर के पास से तमंचा और कारतूस और सागर के पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।
आरोपी यश नागर के खिलाफ इकोटेक-3, बिसरख, इकोटेक-1, कासना और सेक्टर-39 थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट समेत कई प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं कुबेर त्यागी के खिलाफ बिसरख थाने में लूट और चोरी का माल रखने समेत प्राथमिकी दर्ज हैं। सागर के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।